खबरें देश दुनिया की सुबह सवेरे समाचार दर्शन में    गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026

0 14

🟠👉सीधी में सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर सीएमएचओ की बड़ी कड़ाई। अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो होगी कार्यवाही।

🟠👉एएनएम कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी।

🔴👉2 अक्टूबर को नो यूपीआई डे कैंसिल, वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद व्यापारिक संगठनों ने फैसला वापस लिया। यूपीआई चार्ज टालने की की गई मांग।

🔴👉कमर्शियल सिलेंडर ₹70 हुआ महंगा, ई केवाईसी नहीं तो आज से एलपीजी सब्सिडी नहीं। एसी- टीवी, फ्रिज भी हुए महंगे। अक्टूबर में हुए 6 बड़े बदलाव।

🔴👉अरब सागर में बड़ा ‘ड्रग्स ऑपरेशन’: 3000 करोड़ रुपए की 526 किलोग्राम नशीली दवाएं ज़ब्त, 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार।

🔴👉क्रिमिनल केस में जज अपनी नैतिक सोच न थोपें,सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसला फैक्ट्स के आधार पर करें, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया।

🔴👉भारतीय पायलट को सलाम, वह असली हीरो हैं’, PM नेतन्याहू बोले- उनकी बहादुरी से 174 जिंदगियां बच सकीं।

🔴👉भारत सरकार ने भारतीयों को रूसी सेना में भर्ती होने के ‘खतरनाक रास्ते’ पर न जाने की सलाह दी।

🔴👉गडकरी बोले-भारत को ऑटो सेक्टर में नंबर-1 बनाना मेरा सपनाGDP में ₹22.75 लाख करोड़ का योगदान; अभी अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर

🔴👉SIR में नाम कटे तो दोबारा जुड़वाना आसान,फॉर्म-6 से 2003 वाला सवाल हटाया, माता-पिता का रिकॉर्ड नहीं खोजना होगा; बदलाव के मायने।

🔴👉 तिरुवनंतपुरम में यूथ कांग्रेस-SFI कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी,एकदूसरे पर मशालें फेंकीं, पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर निकला था मार्च।

🔴👉बिहार मेंलड़की से बदसलूकी करने वाले के घर चला बुलडोजर,प्रशासन ने 72 घंटे का दिया था समय, तीन आरोपियों के घर पहले ही गिराए गए।

🔴👉भारत-यूएई के बीच समुद्र में तेल पाइपलाइन की तैयारी,होर्मुज संकट के बीच विकल्प तलाश रहा भारत, अरब सागर के नीचे गुजरात-महाराष्ट्र तक बिछेगी लाइन।

🔴👉19 विपक्षी दल 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे,एक साल पहले भी वोट चोरी के आरोप पर मार्च निकाला था; खड़गे बोले- EC कठपुतली बना।

🔴👉हैकर्स का नया हथियार बना AI,भारत की 96% कंपनियों पर साइबर अटैक, सिस्को की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

🔴👉नीला ड्रम हत्याकांड, जज के सवाल पर मुस्कान ही बोली, पहले खामोश रहे दोनों आरोपी, फैसला सुन रोते हुए बैरक लौटे।

खेल समाचार

⛔👉🏏भारत के एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज, गिल की डबल सेंचुरी से विंडीज तहस-नहस। रोहित शर्मा ने शानदार शतक ठोकते हुए बिखेरा जलवा।

⛔👉🏏भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे एक दिवासीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुल मिलाकर 811 रन बने, 5 शतक दोहरा शतक और बहुत सारे रिकॉर्ड बने, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया मैच।

⛔👉भारत ने एक दिन में जीते 4 गोल्ड, कुल 10 स्वर्ण पदक आए, तीरंदाजों का जलवा।

⛔👉🏑महिला हॉकी के फाइनल में भारत, कोरिया को 2-0 से हराया, चीन से गोल्ड मेडल मैच।

🕉आप का हरपल शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment