आठवे राष्ट्रीय सुपर मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता पुणे (महाराष्ट्र) में डॉ विनोद कुमार राय ने मध्य प्रदेश सुपर मास्टर दल का प्रतिनिधित्व करते हुए 55 से 59 उम्र वजन में प्राप्त किया दो स्वर्ण पदक

एंकर -पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 8 वें राष्ट्रीय सुपर मास्टर प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बरगवां जिला सिंगरौली में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी के पद पर पदस्थ डॉ विनोद कुमार राय ने आज दिनांक 30/01/26 को आयोजित पंजा कुस्ती एवं शक्ति उत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 59वर्ष 10 माह की आयु में भी दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर सिंगरौली एवं अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया । यह प्रतियोगिता पुणे के हेडगेवार क्रीड़ा संकुल में आयोजित हुई ,और आज रात्रि लगभग 9 बजे प्रतियोगिता समाप्त हुई । इन्होंने कुल तीन पदक प्राप्त किए।दो स्वर्ण पदक एवं एक कांस्य पदक डॉ विनोद कुमार राय खेलो के प्रति सदैव सजग रहते है।ये खिलाड़ियों के साथ स्वयं लगातार खेल में सहभागिता करते रहते है। खिलाड़ियों को भी तैयार करते है और अपने भी तैयार होते है ।फरवरी 2026 में इन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में UAE जाना है।क्योंकि पिछले वर्ष इन्होंने धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में ये तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे । पिछले वर्ष की प्रतियोगिता UAE में होनी निर्धारित है ।इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जापान में होगी ।इसमें भी डॉ विनोद कुमार राय का चयन हो चुका है ।इनकी इस उपलब्धि से सिंगरौली जिले के सभी खेल प्रेमी ,जिला कुश्ती संघ के सम्मानित पदाधिकारी गण अध्यक्ष श्री एस डी सिंह जी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमित राज जी ,कोषाध्यक्ष श्री नटवर भाई,सह सचिव डॉ प्रदीप कच्छवाहा, उपाध्यक्ष सुखचैन शुक्ला मीडिया से अतुल मिश्रा ,बृजेश ,रमेश भाई एवं सुनील जयसवाल एवं सभी कार्यकारिणी के लोग ,इनके महाविद्यालय के छात्र/छात्रा तथा शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।परिवार एवं रिश्तेदारों ने इनकी उपलब्धि का श्रेय इनके मेहनत को दिया