नाबालिक का शव पंचायत भवन के परिसर में मिला,परिवार में कोहराम।

0 228

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नाबालिक युवक शव पंचायत घर के परिसर में मिलने से गांव में सनसनी, पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का किया निरीक्षण।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार

शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के पंचायत घर के परिसर में रावतपुर गांव निवासी कमलेश कुमार 17 वर्ष शव अपने घर से करीब 200 मीटर दूर पंचायत भवन के पास शनिवार सुबह मिलने से गांव में सन सनी फैल गई, युवक का सर खून से लपथ था

 

 

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया, एसपी ने बताया कि युवक का शव पंचायत भवन के परिसर में मिला है, ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई है,

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

 

ग्रामीण और परिजनों के अनुसार किशोर एक ईंट भट्टे पर काम करता था।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment