खबरें देश दुनिया की सुबह सवेरे समाचार दर्शन में, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

0 15

🟠👉गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के भक्तिमय एवं भावपूर्ण जय घोष के बीच गणेश जी की आज विदाई।

🟠👉सीधी सिंगरौली सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय सीधी का किया आकस्मिक निरीक्षण।

🟠👉डॉ.अजय मिश्रा भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित।

🟠👉राहुल गांधी ने सीईसी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि ज्ञानेश कुमार ने सभी चुनावों में धांधली की है।

🟠👉सोने चांदी के दामों में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 7000 रुपए सस्ती होकर 2 लाख 28 हजार रुपए किलो पर पहुंची, सोना भी 1231 रुपए गिरा।

🟠👉बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के कारण मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी।

🟠👉प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में शासन और सुधारों को लेकर चिंतन शिविर में हुआ मंथन।

🟠👉भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल-फिलिस्तीन विवाद के समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन दोहराया।

🟠👉भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2026’ में अमेरिकी राजदूत ने भारतीय-अमेरिकी रक्षा सहयोग को बताया मजबूत।

🟠👉देश में बायो-बेस्ड बायोडिग्रेडेबल PLA प्लास्टिक के व्यावसायिक इस्तेमाल की शुरुआत।

🟠👉 सरकार ने खाद्य तेलों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रमुख कच्चे खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटाया।

🟠👉 सरकार ने कहा—खाद्य तेलों पर घटे आयात शुल्क का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहिए।

🟠👉सड़क सुरक्षा को लेकर देशभर में जागरूकता बढ़ाने पर जोर, युवाओं के लिए स्मार्ट मोबिलिटी अभियान शुरू।

🟠👉 दिल्ली सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ‘दुर्गा’ योजना को मंजूरी दी।

खेल समाचार

⛔👉एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों के लिए आज भी कई पदक मुकाबले, एथलेटिक्स, निशानेबाजी, बैडमिंटन और कबड्डी में मुकाबले।

⛔👉भारतीय महिला कबड्डी टीम सेमीफाइनल में पदक की दावेदारी मजबूत करने उतरेगी।

⛔👉🏹एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों के सामने मिश्रित टीम और 50 मीटर राइफल स्पर्धाओं में पदक के मौके।

⛔👉एथलेटिक्स में महिलाओं की शॉटपुट, पोल वॉल्ट, पुरुषों की 10,000 मीटर और हैमर थ्रो स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों पर गड़ी हुई हैनजर।

🕉आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment