सीधी जिले के कुचवाही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज मचा हड़कंप, कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक बेहोश हुईं दो छात्राएं

0 251

सीधी। कुचवाही स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा में पढ़ाई के दौरान दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं।

 

छात्राओं के अचानक बेहोश होने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन द्वारा तत्काल इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके माध्यम से दोनों बेहोश छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी ले जाकर भर्ती कराया गया।

 

जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों छात्राओं का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। छात्राएं किन परिस्थितियों में अचानक बेहोश हुईं, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। चिकित्सकीय जांच के बाद ही छात्राओं के बेहोश होने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

 

➡️ जिला अस्पताल में छात्राओं का इलाज जारी।

➡️ घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment