केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर्गत कला उत्सव’ का भव्य उद्घाटन

0 226

रिपोर्ट➖ नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

अनूपपुर जिले के केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में 27 जुलाई 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत ‘कला उत्सव’ के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता को प्रदर्शित करना है। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमुना क्षेत्र के जनरल मैनेजर (माइनिंग) राजेश खन्ना उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया|इस पूरे गरिमामयी उद्घाटन समारोह का कुशल और प्रभावी मंच संचालन सुश्री साजिदा द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी बेहतरीन वाक्पटुता के साथ कार्यक्रम में समां बांध दिया और दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

 

प्राचार्य मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कला उत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्य अतिथि खन्ना जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बच्चों के हुनर की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सबसे बेहतरीन माध्यम हैं।

 

कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य पुरस्कार प्राप्त होनहार विद्यार्थियों को आधिकारिक प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में इन स्काउट्स और गाइड्स के कड़े परिश्रम, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इन युवाओं के कार्य न केवल अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि समाज के नवनिर्माण में भी इनका बहुत बड़ा योगदान है।

 

समारोह के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि, प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के साथ इस शानदार उद्घाटन समारोह का समापन हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment