प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याण की संचालित सैकड़ो योजनाओं का फीडबैक एवं समस्याएं के समाधान हेतु सीधी विधायक श्रीमती पाठक पहुंची पार्टी कार्यालय
कार्यकर्ताओं के समस्या समाधान हेतु गठित हुई है सहयोग सेल -- देव कुमार

सीधी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तीन सैकड़ा से अधिक जन कल्याण की योजनाएं संचालित है जिसका लाभ जन-जन तक सुनिश्चित हो एवं कार्यकर्ताओं की समस्या समाधान हेतु सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक पार्टी कार्यालय में घंटो बैठकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं की चर्चा एवं समस्याओं के समाधान के पश्चात सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ऐसा पुण्य का कार्य केवल भाजपा में ही संभव है। मुझे भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। कार्यकर्ताओं से प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक प्राप्त किया एवं उनकी समस्याएं सुनी, साथ में उसका समाधान भी किया। कुछ समस्याओं का समाधान तात्कालिक हो गया । कुछ को वरिष्ठ अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु निर्देशित किया गया है। इस शानदार अभिनव पहल के लिए विधायक श्रीमती रीती पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पूरे समय उपस्थित रहने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार पार्टी की कार्यप्रणाली कार्यकर्ता आधारित एवं प्रदेश भाजपा सरकार के जन भावनाओं के अनुरूप बनाने के उद्देश्य भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु एवं उनके द्वारा अपेक्षित जनहित लोक कल्याण व विकास के विषयों को गति देने के लिए प्रत्येक माह नियमित रूप से सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक सांसद, विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संगठनात्मक विषयों के लिए जिला पदाधिकारी की बैठक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य सहयोग सेल का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से हमारे जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यालय में निश्चित समय और निश्चित दिन में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। आज सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने इस योजना का शुभारंभ किया, जिसमें 20 से अधिक समस्याएं प्राप्त हुई। उनमें से कई समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहयोग से सेल की दिवस प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उषा गोपाल पटेल, जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा मनीला सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, मुनिराज विश्वकर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री विभा शर्मा, महिमा तिवारी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ