जमोड़ी पुलिस की तत्परता से गुमशुदा नाबालिक बालिका सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

0 181

सीधी, 19 मई 2026

थाना जमोड़ी पुलिस ने संवेदनशीलता और सक्रियता का परिचय देते हुए गुमशुदा 17 वर्षीय नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को थाना जमोड़ी में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री जिला चिकित्सालय सीधी में उपचार कराने आई थी, लेकिन घर लौटते समय अचानक लापता हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जमोड़ी पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को थाना मझौली क्षेत्र के छवारी गांव से सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह पारिवारिक नाराजगी के कारण बिना बताए अपने मामा के घर चली गई थी।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी जमोड़ी

एएसआई गोविंद

प्रधान आरक्षक राजपति सिंह

महिला आरक्षक सविता

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment