खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक ➖आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
बुधवार, 20 मई 2026
🔴👉सबसे बड़ा पद है जनता का भरोसा, सरकारी कुर्सी नहीं, कारों के काफिले से नहीं, लाल बत्ती से नहीं, सीधी कलेक्टर साइकिल से पहुंचे जनसुनवाई में, आम जनता के दिलों में बना रहे अलग पहचान।
🔵👉जनसुनवाई में 457 आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों की तय की जवाबदारी।
🔵👉संविदा कर्मियों के लिए समान कार्य समान वेतन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिए निर्देश।
🔵👉पुतिन-जिनपिंग ने बदली ग्लोबल गेम ! अमेरिका को डॉलर पर दी खुली चुनौती, कहा-अब रूबल और युआन में होगा तेल-गैस कारोबार।
🔵👉ईरान की संसद में विवादित प्रस्ताव,ट्रंप-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को मिलेगा ₹500 करोड़ का ईनाम !
🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टिप्पणी,’ईरान के साथ समझौते की बहुत अच्छी संभावना’, बिना बमबारी हल निकले तो मुझे बेहद खुशी होगी”।
🔵👉CJI सूर्यकांत बोले- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार,लेकिन सड़क जाम कर लोगों को परेशान नहीं कर सकते, डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं।
🔵👉 भारत में ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का ट्रायल पूरा,टैंक, हेलिकॉप्टर और दूसरे ड्रोन को निशाना बना सकेगी; DRDO ने स्वदेशी कंपनियों के साथ बनाया।
🔵👉 बड़ा फैसला – बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ,अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी; ममता सरकार की OBC-A और OBC-B की व्यवस्था खत्म।
🔵👉 रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा तय; नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल।
🔵👉भारतीय ऑपरेशन की जरूरतों के अनुरूप होगा सैन्य क्षमता का विकास, CDS ने की भविष्य तैयारियों पर चर्चा।
🔵👉इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम मेलोनी से थोड़ी देर में करेंगे मुलाकात।
🔵👉आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बेहद सख़्त रवैया, कहा ‘कुत्तों के डर के बिना जीना सबका हक़’।
🔵👉बिहार में अंडरएज ड्राइविंग पर सख्त एक्शन, बच्चों के साथ माता-पिता भी जाएंगे जेल, जून से महाअभियान शुरू।
खेल समाचार
⛔👉🏏आईपीएल2026➖ RR ने LSG को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤