एमपी में बिजली का डबल झटका: मई में फिर बढ़े दाम, बिल में होगा भारी इजाफा

5.36% नया सरचार्ज लागू, FPPAS से बढ़ेगा भार — अप्रैल में भी 4.8% टैरिफ बढ़ चुका
खबर:
भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को लगातार दूसरे महीने महंगाई का झटका लगा है। मई महीने से बिजली बिल पर 5.36 प्रतिशत का अतिरिक्त सरचार्ज लागू किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
यह बढ़ोतरी फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) के तहत की जा रही है। बिजली कंपनियां उत्पादन लागत और ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देकर यह अतिरिक्त शुल्क वसूल रही हैं।
गौरतलब है कि अप्रैल महीने में भी 4.8 प्रतिशत टैरिफ चार्ज बढ़ाया गया था। ऐसे में लगातार दो महीने में हुई बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल काफी बढ़ने वाला है।
ऊर्जा विभाग का कहना है कि कोयला और बिजली खरीद की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है, लेकिन बढ़ते बिलों को लेकर आम जनता में असंतोष बढ़ता नजर आ रहा