केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में राजभाषा समिति की प्रथम कार्यशाला का हुआ आयोजन

0 140

रिपोर्ट➖ नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

जमुना कोतमा -30 अप्रैल 2026 को केंद्रीय विद्यालय, जमुना कॉलरी में सत्र 2026-27 की पहली त्रैमासिक राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को गति देना तथा आगामी महीनों के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना था।

संगोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एवं राजभाषा समिति के अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण तथा कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

बैठक का आरंभ पिछली तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2026 तक के कार्यालयी कामकाज में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा से हुआ।

संगोष्ठी का महत्वपूर्ण हिस्सा “व्यक्तिशः आदेश :- सरल हिंदी में टिप्पण और आलेखन” विषय पर आयोजित कार्यशाला रही। इसमें राजभाषा प्रभारी डॉ रामचंद्र परास्नातक शिक्षक हिंदी ने शिक्षकों को विस्तार से अवगत कराया।

 

चर्चा के उपरांत समिति ने पुनः संकल्प लिया कि विद्यालय की सभी सूचनाएं, आदेश और परिपत्र पूर्व की भाँति द्विभाषी रूप में ही जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय को समृद्ध करने हेतु राजभाषा मानक के अनुरूप हिंदी साहित्य, व्याकरण और संदर्भ की नई पुस्तकें खरीदने का निर्णय भी लिया गया।

 

अंत में सभी ने राजभाषा नीति के अक्षरशः अनुपालन का संकल्प लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगोष्ठी सम्पन्न हुई। समिति की अगली त्रैमासिक बैठक जुलाई 2026 में आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment