केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में प्रेरणादायी आयोजन के साथ मनाया गया जल पखवाड़ा

0 136

 

रिपोर्ट➖ नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

जमुना कोतमा➖जल ही जीवन है, इस शाश्वत सत्य को आत्मसात करते हुए केंद्रीय विद्यालय, जमुना कॉलरी में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जल पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पंद्रह दिन तक चले इस अभियान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में जल संरक्षण की चेतना विकसित करना तथा पानी की प्रत्येक बूंद के मूल्य को समझाना था।

 

कार्यक्रम की शुरुआत 16 अप्रैल को प्रातःकालीन सभा में प्राचार्य द्वारा जल संरक्षण की शपथ के साथ हुई। समस्त विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं पानी व्यर्थ बहाएंगे और न ही किसी को बहाने देंगे।

 

पखवाड़े को प्रभावी बनाने के लिए विविध गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की गई। “बूंद बूंद से सागर भरता है” और “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों पर पेंटिंग, “जल है तो जीवन है” विषय पर निबंध लेखन, और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

प्रतिदिन प्रार्थना सभा का मंच जल संरक्षण को समर्पित रहा। छात्रों द्वारा भाषण , कविताओं के माध्यम से दर्शाया कि जल संकट आने वाली पीढ़ियों के लिए कितना भयावह हो सकता है।

 

30 अप्रैल को समापन समारोह में प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से हरपल हर जगह जल के अपव्यय को रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा। प्राचार्य की अपील ने प्रत्येक विद्यार्थी के मन में जल के प्रति जिम्मेदारी का भाव भर दिया। विद्यार्थियों ने ये महसूस किया कि यदि हम आज जल बचाएंगे तो कल हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment