CM हेल्पलाइन में डिंडोरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, द्वितीय समूह में तीसरा स्थान

0 205

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी-मध्यप्रदेश की CM हेल्पलाइन रैंकिंग में डिंडोरी जिले ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश के द्वितीय समूह में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि जिले में टीम भावना के साथ आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान को गंभीरता से लिया जा रहा है।

मार्च 2026 की जारी रिपोर्ट के अनुसार, डिंडोरी जिले ने 84.36 अंक प्राप्त कर A ग्रेड हासिल किया है। शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, गुणवत्तापूर्ण समाधान और नागरिक संतुष्टि जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर जिले ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वह टॉप-3 जिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रहा।

जिले में अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग, शिकायतों की सतत समीक्षा और जवाबदेही तय करने की प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है। इसी का परिणाम है कि लंबित शिकायतों में कमी आई है और नागरिकों को समय पर समाधान प्राप्त हो रहा है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम वर्क, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों का परिणाम है। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले की रैंकिंग और बेहतर हो सके।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के विशेष मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, लोक सेवा केंद्र प्रबंधक श्री रणजीत सिंह, श्री विनय कुमार सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से CM हेल्पलाइन में यह उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव हो पाया है।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment