सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई—फरियादियों की समस्याओं का मौके पर समाधान

0 157

सिंगरौली | 21 अप्रैल 2026

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव, उप निरीक्षक श्री स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग की गई और समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment