“Star of the Month” में उत्कृष्ट कार्य पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

0 2,420

सीधी, 21 अप्रैल 2026

जिला प्रशासन सीधी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “Star of the Month” पहल के तहत सम्मानित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कार्यस्थल पर उत्कृष्टता, समर्पण और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में प्रवेश कुमार दाहिया (कोटवार, पटवारी हल्का सिरौला, मझौली) को कार्यालयीन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, पेशेवर दक्षता एवं टीम भावना के साथ सकारात्मक कार्य वातावरण निर्मित करने के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं श्रीमती कीर्ति शुक्ला (नर्सिंग अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर नैकिन) को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 1971 किशोरियों के सफल टीकाकरण जैसे उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों से स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई गई है।

जिला प्रशासन ने दोनों के कार्य के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी एवं तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्त

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment