अविनाश सिंह राठौड़ बने ऑल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुकृत सिंह यादव ने की नियुक्ति, समर्थकों में हर्ष की लहर
खबर:
ऑल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड ने अधिवक्ता एवं राज्य कानूनी सलाहकार डॉ. अविनाश सिंह राठौड़ को छत्तीसगढ़ का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुकृत सिंह यादव द्वारा की गई।
बोर्ड के अनुसार, संगठन वेद-वैदिक परंपरा, “वसुधैव कुटुंबकम”, “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की अवधारणा पर कार्य करते हुए सनातन धर्म, मठ-मंदिर, देवालय, कुंड, तालाब, नदियों तथा गौ, गंगा और गीता की रक्षा हेतु पूरे भारतवर्ष में सक्रिय है।
डॉ. राठौड़ की नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सनातन धर्म में आस्था एवं नीतियों में सक्रिय रुचि को देखते हुए तत्काल प्रभाव से की गई है। बोर्ड का मुख्य कार्यालय मकबूल आलम रोड, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में स्थित है।
इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने डॉ. राठौड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जय गौ माता | धर्मो रक्षति रक्षितः