खबरें देश-विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 138

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

बुधवार, 01 अप्रैल 2026

🔵👉सीधी जिले के बहरी तहसील में बह रही भ्रष्टाचार की बयार। घूंस दो काम लो, की तर्ज पर भृत्य कर रहा लिपिक का काम।

🔵👉सीधी कलेक्टर का सिहावल तहसील पर औचक छापा, अव्यवस्थाओं पर बरसे कलेक्टर।

🔵👉सीधी में नशे के खिलाफ सख्त अभियान हुआ शुरू।

🔵👉जनसुनवाई सीधी में बनी राहत का मंच,नवागत कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 276 लोगों की सुनी समस्याएं।

🔵👉छात्रा से मोबाइल और बैग छीनने वाले दो आरोपियों को सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

🔵👉लापता किशोरियों को 2500 किलोमीटर दूर तेलंगाना से सीधी पुलिस ने किया सकुशल बरामद।

🔵👉बैंक से पैसा निकालने वालों को निशाना बनाने वाला अंतर राज्यीय गिरोह सीधी पुलिस की गिरफ्त में।

🔵👉केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब देश में वीकेंगे सिर्फ मेड इन इंडिया सीसीटीवी, चीन की कंपनियों को दिया फिर झटका।

🔵👉मिडिल ईस्ट जंग का असर अमेरिका पर भी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 72% तक का भारी उछाल।

🔵👉जम्मू एंड कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षा बलों में मुठभेड़, दो आतंकवादी फंसे होने की आशंका।

🔵👉पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले TMC को बड़ा झटका,टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस BJP मे शामिल।

🔵👉देशभर के Toll Plaza पर कैश पूरी तरह बंद,  1 अप्रैल से 100% डिजिटल पेमेंट लागू।

🔵👉पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी, भेजा जेल।

🔵👉IDF के आगे लेबनान सेना का सरेंडर, हथ‍ियार डाल भागे, नेतन्‍याह का संकल्प पूरा।

🔵👉कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प,ममता का आरोप- भाजपा ने बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश की।

🔵👉अपग्रेड हो रहा शी-बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे,कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी।

🔵👉ईरान के बदले सुर,’हम जंग खत्म करना चाहते हैं’, पहली बार अमेर‍िका से सीधी बात।

🔵👉दुबई पोर्ट पर खड़े कुवैती तेल टैंकर पर ईरानी ड्रोन हमला,24 कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया, समुद्र में तेल रिसाव का बढ़ा खतरा।

🔵👉एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संकट साझा किया विचार।

🔵👉ईरान युद्ध, IRGC की धमकी-एप्पल माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर 1 अप्रैल से होगा हमला।

🔵👉नालंदा भगदड़ में अब तक 9 लोगों की मौत, DGP ने माना- लापरवाही हुई, पुलिस की टीम होनी चाहिए थी।

🔵👉फ्रांस से हथियार नहीं खरीदेगा इजराइल, एयरस्पेस बंद के बाद लिया फैसला।

🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार।

🔵👉भारत में सुप्रीम कोर्ट ने पितृत्व अवकाश कानून पर जोर दिया है, ताकि बच्चे की देखभाल का पूरा बोझ अकेले मां पर ना आए।

🔵👉अमेरिका को बड़ी चोट दे गया ईरान, THAAD, पैट्रियट स्वाहा, मुस्कुराया चीन।

🔵👉ईरान युद्ध का खर्च अरब देशों पर डालना चाहता अमेरिका! कितना बैठेगा पूरा बिल?

🔵👉 मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे,जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एवलांच; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी; दिल्ली में धुंध छाई।

खेल समाचार

🔴👉🏏आईपीएल 2026➖पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, कूपर कॉनली ने खेली शानदार पारी।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment