कंचनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई ठप, जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद अधिकारी मौन

0 241

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

शहपुरा(डिंडौरी)।

जनपद पंचायत शहपुराक्षेत्र की ग्राम पंचायत कंचनपुर में 15वें वित्त, पांचवें वित्त एवं मनरेगा के तहत कराए गए विभिन्ननिर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत के उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत जनपद स्तर से लेकर जिला स्तर तक की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई, जिसमें सरपंच और सचिव को दोषी पाया गया।

 

बताया जा रहा है कि पहली जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी संबंधितों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, दूसरी बार भी शिकायत के बाद पुनः जांच की गई, जिसमें फिर से सरपंच-सचिव की भूमिका संदिग्ध और दोषपूर्ण पाई गई।

 

मामले में सरपंच द्वारा जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी, जहां से 50 प्रतिशत राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कार्रवाई अधूरी ही बनी हुई है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि दो-दो बार जांच में दोषी सिद्ध होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हाल ही में शासन स्तर से तीन दिन के भीतर जवाब भी तलब किया गया था, लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार स्पष्ट जांच रिपोर्ट और न्यायालय के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? क्या जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, या फिर प्रशासनिक उदासीनता इसकी मुख्य वजह है?

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सरपंच सचिव को पद से प्रथक नही किया गया एवं दोषियों पर समय मे कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment