मध्य विद्यालय मांदिल में रिजल्ट प्रकाशन के साथ PTM आयोजित, अभिभावकों में उत्साह

जहानाबाद। राजकीय मध्य विद्यालय मांदिल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा-2026 के परिणाम का विधिवत प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ शामिल हुए। अभिभावकों ने बच्चों की कॉपियां और प्रगति पत्र देखकर संतोष और खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जिससे विकास के सभी द्वार खुलते हैं। इसलिए छात्रों को मेहनत और लगन के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।
इस मौके पर शिक्षिका शीला कुमारी, सरिता कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, सुनीता कुमारी, सतीश सुंदरपुरी, ऋषिकांत कुमार, राकेश रंजन कुमार, विभा वर्मा, रौली कुमारी, श्याम कुमार, आशुतोष कुमार, मो. अरशद जमा, अरुण कुमार, कंजीत मांझी, रेखा देवी, परमानंद प्रसाद, गंगा पासवान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में कोसमी देवी, इंदु देवी, उषा देवी, रानी देवी, रामजी गुप्ता, मुन्नी देवी, फूला देवी, तुलसी देवी, शरीफा देवी, संगीता देवी, रिंकी देवी, संयोंगा देवी समेत सैकड़ों अभिभावकों की उपस्थिति रही।
संवाददाता: नवीन कुमार, पटना (बिहार)