सीधी में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन की सतत निगरानी जारी

🚨 PRIDE INDIA NEWS | BREAKING NEWS 🚨
सीधी | 26 मार्च 2026
जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईंधन और गैस की आपूर्ति पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
25 मार्च 2026 को अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में सीधी शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और तेल कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति जारी है। साथ ही, एलपीजी गैस की उपलब्धता भी पर्याप्त है और गैस एजेंसियों के माध्यम से सुचारू वितरण किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा ईंधन और गैस आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
👉 जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल एवं गैस का उपयोग करें, जिससे अनावश्यक दबाव की स्थिति उत्पन्न न हो।