वोकल फॉर लोकल’ पर नेशनल वेबीनार सम्पन्न, आत्मनिर्भर भारत को लेकर हुआ मंथन

0 163

🚨 PRIDE INDIA NEWS | BREAKING NEWS 🚨

सीधी | 26 मार्च 2026

शासकीय महाविद्यालय मड़वास में “वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम” विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन नेशनल वेबीनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य गोपाल चौरसिया ने दिया। मुख्य संरक्षक डॉ. आर.पी. सिंह (अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, रीवा संभाग) ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सीमित संसाधनों में एक उत्कृष्ट पहल बताया।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. धनंजय विश्वकर्मा (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी) ने “वोकल फॉर लोकल” की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

वहीं द्वितीय वक्ता डॉ. शांतनु सौरभ ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना आवश्यक है, जिससे आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।

स्थानीय वक्ता डॉ. आई.पी. प्रजापति ने लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। खुला सत्र में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए और स्थानीय उत्पादों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक अग्निहोत्री ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. निशा सिंह द्वारा किया गया।

👉 वेबीनार के माध्यम से “वोकल फॉर लोकल” और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सार्थक संवाद देखने को

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment