सेवा संकल्प अभियान में प्रस्फुटन समिति ने किया पौधारोपण

0 2,052

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

करंजिया-पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्‍वयक भानु प्रताप मरावी जी के उपस्थिति मे ग्राम बरबसपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक पेड़ माॅ के नाम से प्रभावी पौधारोपण करते हुए शासन की मुख्य एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों और उनके लाभों के बारे में बताते हुए कहा कि ये योजनाएँ गाँवों के चहुंमुखी विकास, आत्मनिर्भरता और अंतिम छोर के व्यक्ति तक खुशहाली पहुँचाने के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने ग्राम बरबसपुर में सेवा संकल्प अभियान में चल रही गतिविधियों व आयोजित कार्यक्रम को 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक कार्यक्रम को आयोजित करते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जायेगा।इस अवसर पर दिनांक 1/10/2026 को ग्राम बरबसपुर मे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरबसपुर के सहयोग से 03 आम के पौधो का पौधारोपण श्रीमति त्रिवेणी ठाकुर के बाड़ी मे प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष शीतल सिंह उईके, सचिव ढोलीराम पन्द्राम, सदस्य त्रिवेणी ठाकुर, ठाकुर मैडम, नवांकुर संस्था अमलडीहा सचिव शंतर सिंह पेन्दो, विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद भानु प्रताप मरावी के उपस्थिति मे कार्य किया गया। CMCLDP के परामर्शदाता आशीष कुमार यादव उपस्थित रहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment