गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, विचार गोष्ठियों में याद किए राष्ट्र निर्माण के आदर्श

0 5,061

सेमरिया और सीधी में आयोजित कार्यक्रमों में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के विचारों को किया स्मरण

सीधी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रमों में कांग्रेसजनों ने उनके जीवन, संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में सर्वप्रथम गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन, सीधी में गांधी-शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा और सामाजिक सद्भाव के संदेश तथा लालबहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा को याद किया।

ज्ञान सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित शास्त्री का जीवन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई, वहीं शास्त्री जी ने सादगी और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके विचार आज भी समाज में एकता, सद्भाव और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया के तत्वावधान में ग्राम सेमरिया में भी विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों में अरविंद तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, मनोज कोल, प्रभात वर्मा, दिनेश गुप्ता, बाबूलाल विश्वकर्मा, अशोक नवैत, तेजस्वी मिश्रा, ऊषा साकेत, विजय लक्ष्मी वर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, रामजन्म विश्वकर्मा, रुद्रप्रताप सिंह, राजेंद्र भदौरिया, दानबहादुर सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, कुमुदिनी सिंह, नवीन सिंह, जय सिंह, करुण सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, राजबहोर जायसवाल, अरविंद सिंह, रमेश साकेत, शीला साकेत, रनशेर अली, दया वर्मा, पंकज सिंह, मनोज सिंह, रेखा सिंह, तारा सिंह, सानेंद्र सिंह, जान आलम, कैलाश वर्मा, मोहम्मद बिलाल, रमेश सेन, धीरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं मंडलम-सेक्टर पदाधिकारी, बीएलए उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment