गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया महात्मा गांधी को नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

0 310

मनोज कुमार यादव

 

शहपुरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय राय के नेतृत्व में एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय राय, श्री गोवर्धन तेजवानी, श्री राजेश गुप्ता, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री मोहित साहू, श्री अशोक सोनी, श्री कृष्णा उरेती, श्री अमन पाठक, श्री संजय दुबे, श्री रघुनंदन पांडे, श्री भूपत साहू, श्री अखिलेश पाठक, श्री दिलीप रजक, श्री फुकु ठाकुर, श्री लक्ष्मी तिवारी, श्री रमेश चंदेल, श्री नीरज नामदेव एवं श्री सोनू गुप्ता सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment