रिपोर्ट के 2 घंटे में लापता 12 वर्षीय बालिका दस्तयाब, कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

0 2,331

सीधी। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 12 वर्षीय नाबालिग बालिका को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 2 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को बालिका के परिजनों ने थाना कोतवाली में सूचना दी थी कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाते हुए संभावित स्थानों पर तलाश की। पुलिस के समन्वित प्रयासों से बालिका को रिपोर्ट के 2 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपनी सहेली के घर चली गई थी। बालिका के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे परिजनों को सौंप दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं डीएसपी मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक ममता एवं आरक्षक प्रखर पाण्डेय।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment