सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0 2,107

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

बजाग-सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत बजाग में विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान एवं विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था, मेंटर्स, प्रस्फुटन समिति तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा। उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य जागरूकता के साथ सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

इसी क्रम में सेक्टर क्रमांक 05 के ग्राम बिंझौरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भी नवांकुर संस्था, मेंटर्स, प्रस्फुटन समिति एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर सेवा कार्य में सहयोग किया। अभियान के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment