देश दुनिया की बड़ी खबरें सुबह सवेरे समाचार दर्शन में   रविवार, 04 अक्टूबर 2026

0 2,028

♀️👉जब आप अकेले होते हैं तो अपने विचारों का ध्यान रखें, और जब आप लोगों के साथ होते हैं तब अपने शब्दों पर ध्यान रखें।

♀️👉सीधी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के अवसर पर सीधी वृद्ध आश्रम में आयोजित हुआ भव्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम।

🟠👉भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, पुरुष T20 क्रिकेट के आखिरी ओवर में पाक को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड।

🟠👉नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ 2018 के केस में एनबीडब्लू, संपत्ति कुर्क करने का आदेश।

🟠👉दुबई यूएई के प्रॉसिक्यूटर जनरल का आधिकारिक आया बयान, आतंकी हमला था, प्लेन हाईजैक करने की थी कोशिश।

🟠👉जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं कर पाए वो पीएम मोदी ने कर दिया, रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की एंट्री।

🟠👉दुनिया के हीरो’, कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए नेतन्याहू, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित।

🟠👉राहुल गांधी ने कहा है कि देश में लोग अकेले लड़ रहे हैं, संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं। संघर्ष जोड़ो भारत जोड़ो, राहुल गांधी ने लांच किया सत्याग्रह पोर्टल, देश भर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल।

🟠👉मध्य प्रदेश में 5 साल में हुई सबसे कम बारिश। बिहार में बाढ़, 24 घंटे में 22 लोगों की मौत, लखनऊ के 40 हजार घरों में पानी घुसा।

🟠👉पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कर्नाटक का युवक गिरफ्तार: व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर हथियार तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत का आरोप, यूपी-एमपी के युवक भी संपर्क में।

🟠👉 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा, 23 हजार से अधिक इनामी गिरफ्तार, 15,233 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त।

🟠👉अमित शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे, भोपाल में कहा- कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया।

🟠👉कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में नाबालिगों की एंट्री पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन, मुंबई पुलिस को नोटिस।

🟠👉अफगानिस्तान के लाजावर्त पत्थर से बनेगा भारत का पहला नीला शिवलिंग, MP में तैयार हो रहीं अद्भुत मूर्तियां।

🟠👉‘ज्ञानेश कुमार गद्दार है’ के नारों के बीच एसआईआर विरोधी प्रदर्शन का दूसरा दिन, योगेंद्र यादव, नेहा बोरा हिरासत में लिए गए।

खेल जगत

⛔👉एशियन गेम्स में’गोल्डन पंच’ से भारत का शानदार फिनिश! एशियन गेम्स 2026 में आए 21 गोल्ड समेत 85 मेडल।

⛔👉🏏तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया। भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज, आखिरी मैच में वेस्टइंडीज का दमदार पलटवार।

🕉आपका हर पल शुभ, सुखद ,सुंदर और मंगलमय हो!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment