अमेर में संतोष धूमकेतु निर्विरोध सरपंच निर्वाचित
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर किया स्वागत

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)
शहपुरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा के कार्यालय मंत्री एवं शक्ति केंद्र अमेरा निवासी संतोष धूमकेतु अमेरा ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती के नेतृत्व एवं विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के मार्गदर्शन में सरपंच पद के निर्वाचन को सर्वसम्मति से संपन्न कराने के लिए संगठन स्तर पर प्रयास किए गए। सरपंच पद के लिए दो अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच संवाद एवं चर्चा के माध्यम से आपसी सहमति बनाई गई। इसके बाद संतोष धूमकेतु निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए।
निर्वाचन प्रक्रिया को सर्वसम्मति से संपन्न कराने में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबा ठाकुर एवं विनय गुप्ता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगठन के आपसी संवाद, समन्वय और रणनीति के चलते चुनावी प्रक्रिया में गए बिना सर्वसम्मति से सरपंच का पद भाजपा समर्थित कार्यकर्ता के खाते में आया।
फूल-मालाओं से किया स्वागत
निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 3 सितंबर को भाजपा मंडल शहपुरा के कार्यकर्ताओं ने संतोष धूमकेतु का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके निर्विरोध निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अमेरा क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानदीप त्रिपाठी, किसान मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन झरिया, तुलसीदास गुप्ता, नितिन गुप्ता, हीरेंद्र मरावी, मंडल अध्यक्ष मानिकपुर रामकुमार, सरपंच मुकेश गुप्ता सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संतोष धूमकेतु का निर्विरोध निर्वाचन संगठन की एकजुटता, आपसी समन्वय और संवाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे भी मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।