गांधी जयंती पर संग्रामपुर में ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

0 184

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

संग्रामपुर। 2 अक्टूबर, शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत संग्रामपुर में शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर तिलक-वंदन एवं माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित जनों ने प्रार्थना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सचिव पंचगण, शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी, ग्राम सभा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए ग्राम विकास में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment