गांधी जयंती पर देवी मड़िया तालाब में चला स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

0 2,007

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )

शहपुरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा द्वारा देवी मड़िया तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की साफ-सफाई की और कचरा व गंदगी हटाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

 

अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञान दीप त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी अरुण अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, रामलाल रजक, हरीश साहू, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश साहू, देवेंद्र बनवासी, पार्षद राकेश अग्रवाल, श्रीराम साहू, समाजसेवी अश्वनी साहू, स्वच्छता एंबेसडर मुकेश गुप्ता, राजू अवधिया, नीरज राजपूत सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से तालाब परिसर की सफाई करते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने की अपील की। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

 

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप मिला है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर स्वच्छता, सेवा और जनजागरूकता का संदेश दे रहे हैं। देवी मड़िया तालाब में चलाया गया स्वच्छता अभियान भी इसी सेवा भावना का हिस्सा है।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने तथा अपने आसपास नियमित रूप से स्वच्छता रखने का संकल्प लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment