Breaking News

सांसद के प्रयासों से किडनी एवं कैंसर मरीजों को मिली बड़ी राहत, प्रधानमंत्री राहत कोष से 6 लाख की सहायता स्वीकृत

0 291

🚨 PRIDE INDIA NEWS | BREAKING NEWS 🚨

सीधी | 26 मार्च 2026
सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयासों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे दो मरीजों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। किडनी और कैंसर से पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता स्वीकृत की गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम तितिरा शुक्लान (तहसील रामपुर नैकिन, जिला सीधी) निवासी श्रीमती सुधा तिवारी को कैंसर उपचार के लिए तथा ग्राम तेलगवा (तहसील सिंगरौली) निवासी श्री धर्मनाथ यादव को किडनी उपचार हेतु 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
बताया गया कि सांसद डॉ. मिश्रा ने दोनों मरीजों के इलाज के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को अनुरोध पत्र भेजा था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 6 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत हुई, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद ने नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं।
👉 इस पहल से क्षेत्र में खुशी की लहर है और जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment