जनभागीदारी से झांकी में कुएं की सफाई, जल संरक्षण का लिया संकल्प

0 186


(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट)

 

डिंडोरी।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत समनापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत झांकी माल में जनभागीदारी के साथ कुएं की साफ-सफाई का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद्, विकासखंड समनापुर, जिला डिंडोरी के अंतर्गत चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वावधान में किया गया।

अभियान के दौरान स्कूल स्थित कुएं के आसपास एवं कुएं के अंदर ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने मिलकर श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जल संचय एवं संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से शपथ भी ली।

कार्यक्रम के दौरान नवांकुर संस्था प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, इसके लाभ एवं “जल ही जीवन है” विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

इस मौके पर सेक्टर क्रमांक 02 छांटा के नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव, वार्ड पंच सुमेर सिंह धुर्वे, श्याम सिंह धुर्वे, गिरीश दास पिटनिया, वरिष्ठ ग्रामीण बुधराम सिंह तिलगाम, मोती सिंह, छब्बू सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक झुरूदास सोनवानी, बीएसडब्ल्यू छात्रा सुरेखा सोनवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

👉 कार्यक्रम ने गांव में स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment