उपतहसील करंजिया में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
करंजिया-उपतहसील करंजिया में 24 मार्च 2026 को नायब तहसीलदार आशुतोष मिश्र की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पटवारियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों, विशेषकर 50 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फार्मर रजिस्ट्री, आरओआर (रिकॉर्ड ऑफ राइट्स), ई-केवाईसी एवं राजस्व वसूली से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही वनग्रामों के नक्शों के सत्यापन एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई।
नायब तहसीलदार ने उपस्थित अधिकारियों को My Bharat App, iGOT Karmayogi तथा पीएम कुसुम योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की और इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
बैठक में सभी पटवारी उपस्थित रहे तथा उन्हें शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।