सीएम संकल्प से समाधान योजना: घर पहुंचकर किया फौती नामांतरण का निराकरण

0 519

रिपोर्टर -सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

करंजिया,डिंडौरी-मध्यप्रदेश शासन की सीएम संकल्प से समाधान योजना के अंतर्गत कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। योजना के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को पोर्टल पर दर्ज कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में विकासखंड करंजिया की ग्राम पंचायत मेढ़ाखार एवं रैयतवार क्षेत्र की ग्रामीण आवेदिका चमेली बाई पिता बजरू द्वारा फौती नामांतरण के लिए पोर्टल पर आवेदन किया गया था। कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित कर्मचारियों ने प्रकरण का परीक्षण कर उसका निराकरण किया।

 

निराकरण के बाद राजस्व अमला मेढ़ाखार गांव पहुंचा और आवेदिका के घर जाकर फौती नामांतरण का आदेश सौंपा। घर पर ही आदेश प्राप्त होने से आवेदिका और उनके परिवार में खुशी का माहौल रहा।

 

परिवार के सदस्यों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्या का समाधान उनके गांव में ही हो जाता है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment