प्रशासनिक आवश्यकता के तहत तबादले, विभिन्न अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान
सीधी जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा हाल ही में कई अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इसी क्रम में सिहावल की एसडीएम सुश्री प्रिया पाठक को नगर पालिका परिषद सीधी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अधिकारियों का स्थानांतरण शासन की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा होता है। आईएएस, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर अलग-अलग दायित्व दिए जाते हैं, ताकि उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त हो सके तथा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। इसी प्रक्रिया के तहत जिले में यह फेरबदल किया गया है।
जिला प्रशासन का कहना है कि स्थानांतरण का उद्देश्य कार्यकुशलता बढ़ाना, प्रशासनिक समन्वय मजबूत करना तथा जनहित से जुड़े कार्यों को गति देना है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करेंगे, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हो सकें।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)