जनता के द्वार तक न्याय: एसपी संतोष कोरी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सीधी | 24 फरवरी 2026
जिला पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी कम करने तथा न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी स्वयं उपस्थित रहे और सुदूर क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, महिला उत्पीड़न एवं साइबर फ्रॉड जैसे मामलों की शिकायतें सामने आईं। एसपी ने प्रत्येक प्रकरण पर व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महिला संबंधी शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को जांच में पारदर्शिता और शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
जनसुनवाई की निगरानी तकनीकी माध्यम से भी की गई। जिले के सभी थाना प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जुड़े रहे, जिससे शिकायतों का तत्काल सत्यापन और आवश्यक निर्देश तुरंत संबंधित थानों तक पहुंचाए जा सके।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय (थाना प्रभारी कोतवाली), निरीक्षक आर.एल. साकेत (थाना प्रभारी अजाक) एवं उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी (थाना प्रभारी जमोड़ी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी श्री संतोष कोरी ने कहा,
“हमारा प्राथमिक कर्तव्य जनता की आवाज को सीधे नेतृत्व तक पहुंचाना और उन्हें पारदर्शी व समयबद्ध न्याय दिलाना है। जनसुनवाई में आए प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।”
सीधी पुलिस की इस पहल से नागरिकों में विश्वास बढ़ा है और पुलिस-जन सहयोग को नई मजबूती मिली