ग्राम रिगरा में मानवाधिकार संरक्षण संगठन द्वारा विधिक सलाह कार्यक्रम आयोजित

मैहर
दिनांक 21 जनवरी 2026 को ग्राम रिगरा स्थित राम भाई स्टार फैमिली ढाबा में मानवाधिकार संरक्षण संगठन, जिला मैहर के तत्वावधान में एक विधिक सलाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के जिला विधिक सलाहकार एडवोकेट दिनेश दहायत ने उपस्थित लोगों को कानून एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर एडवोकेट दिनेश दहायत ने मानवाधिकार संरक्षण संगठन के उद्देश्यों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संगठन समाज में मानवाधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा जन-जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने आमजन से संगठन से जुड़कर मानवाधिकार संरक्षण के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

विधिक सलाह कार्यक्रम में संजय पटेल निवासी कटिया, सुरेश दाहिया निवासी कटिया, रामभान दाहिया निवासी रिगरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं समाज के लिए उपयोगी बताया।