मां चंद्रिका धाम घोघरा में आज से सप्तदिवसीय श्रीराम महायज्ञ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

0 10,082


सीधी/घोघरा
घोघरा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चंद्रिका धाम में आज बुधवार, 21 जनवरी से 27 जनवरी तक भव्य सप्तदिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
महायज्ञ की शुरुआत आज सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के उद्घोष और भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, हवन, पूजन एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की सफलता को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं भक्तजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलश यात्रा एवं श्रीराम महायज्ञ में सम्मिलित हों और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment