मरवारी में टाइगर की दहशत, नीवसी डेंप रोड के पास दिखा बाघ

0 1,175

 

Oplus_131072

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरवारी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नीवसी डैंप रोड के पास शाम लगभग 4:00 बजे टाइगर दिखाई देने की सूचना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ सड़क किनारे दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया। ग्रामीणों ने बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी क्षेत्र में टाइगर के पगमार्क देखे जा चुके हैं, जिससे वन्यजीवों की आवाजाही की आशंका और बढ़ गई है।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर निगरानी बढ़ाने, गश्त करने एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल लोग सतर्कता बरत रहे हैं और शाम के समय अनावश्यक आवागमन से बच रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment