सुबह सवेरे समाचार दर्शन

. संपादक➖ आर डी पांडेय
. और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
गुरुवार, 22 जनवरी 2026
⛔👉सीधी जिले के कुचवाही हनुमान मंदिर में संगीतमय भागवत कथा की बह रही धारा का आज दूसरा दिन।
⛔👉सीधी जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी कुचवाही में खूब फैला हुआ है नशे का अवैध कारोबार। जिम्मेदारों की नजर कोसो दूर।
⛔👉अनूपपुर जिले के जमुना कालरी शीतला मंदिर में आज होने जा रहा है विशाल हिंदू महासम्मेलन।
⛔👉सिंगरौली जिले के चितरंगी पुलिस की अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही। अवैध से लोड ट्रैक्टर जप्त।
⛔👉बिहार के घोसी में मेडिकल की छात्रा को न्याय दिलाने हेतु कैंडल मार्च का हुआ आयोजन।
⛔👉भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ी उम्मीदें, दावोस में राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी की जमकर तारीफ की।
⛔👉’ग्रीनलैंड लेने के लिए ताकत का इस्तेमाल नहीं करूंगा’, डोनाल्ड ट्रंप ने NATO और यूरोप पर फिर साधा निशाना।
⛔👉ट्रंप की धमकियों पर मैक्रों का पलटवार, टैरिफ बढ़े तो चुप नहीं बैठेगा यूरोप, US कंपनियों पर गिरेगी गाज।
⛔👉 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर अलापा मैंने रूकवाया भारत-पाक युद्ध का राग, बोलें-परमाणु हथियार तक पहुंचने वाली थी बात।
⛔👉दावोस में ट्रंप के भाषण के ठीक बाद EU ने फोड़ा बम, US के साथ ट्रेड डील फ्रीज।
⛔👉कपिल मिश्रा का ‘आप’ पर बड़ा प्रहार,यह राजनीतिक दल नहीं, सिर्फ 4 लोगों का गैंग है।
⛔👉तालिबान का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, अफगानिस्तान में पाकिस्तानी दवाओं की बिक्री पर लगाई पूर्ण रोक।
⛔👉ICC ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, भारत में टी20 विश्व कप ना खेलने की मांग खारिज की।
⛔👉जंग का काउंटडाउन! ईरान के जवाब से आपा खो बैठे ट्रंप, बोले- ‘दुनिया के नक्शे से मिटा दूंगा’।
⛔👉भारत की सैन्य शक्ति का केंद्रीय आधार बनी रहेगी हवाई शक्ति ,वायु सेना प्रमुख।
⛔👉नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 27 वर्ष के सेवाकाल के बाद हुईं सेवानिवृत्त।
⛔👉 किश्तवाड़ के जंगल में दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका, जांच का दायरा बढ़ाकर आज फिर होगी तलाश।
⛔👉राहुल गाँधी बोले- लालच की महामारी पूरे भारत में फैल गई,जनता को सत्ता से जवाबदेही मांगनी होगी, सिस्टम सत्ता में बैठे लोगों के हाथ बिक चुका।
⛔👉ASP अनुज पर FIR का आदेश देने वाले जज हटे,संभल के नए CJM आदित्य सिंह, जामा मस्जिद का सर्वे करवाया था, UP में 14 जज बदले।
खेल समाचार
⛔👉🏏 भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले T20 क्रिकेट मैच में अभिषेक शर्मा-रिंकू सिंह की धमाकेदार पारी, पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया।
🌹प्राइइ इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌹