प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही, सीओ सिटी 

0 427

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर सीओ सिटी पंकज पंत ने प्रतिबंधित चाइनीस मांझा की धड़ पकड़ के लिए चलाया चेकिंग अभियान।

नगर क्षेत्र में विभिन्न पतंग एवं जनरल स्टोर की दुकानों पर चेकिंग की और दुकानदारों को स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया कि चाइनीज मांझा का प्रयोग व बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है, प्रतिबंधित मांझा मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी ने बताया कि नगर क्षेत्र की सभी दुकानों दरों को निर्देशित करते हुए, कहा कि प्रतिबंधित मांझा मिलने पर संबंधित व्यक्ति पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा निरंतर फील्ड में पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहे हैं ताकि प्रति बांध का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जा सके नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णता सामान्य पाई गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment