शाहजहांपुर में बरेली के उप परिवहन आयुक्त परीक्षक के नेतृत्व में चला यातायात जागरूकता अभियान।  

0 391

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। उप परिवहन आयुक्त बरेली कमल प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में शाहजहांपुर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नियम अनुसार वाहन चलाने वालों को गुलाब देकर सम्मानित किया गया।

 

अधिकारी ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की और नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान:- बिना सीट बेल्ट के 32 वाहन, बिना हेलमेट के 98 वाहन, बिना एचएसआरपी के 12 वाहन

के चालान किए गए।

 

साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई,

 

उप परिवहन आयुक्त बरेली के नेतृत्व में चला यातायात जागरूकता अभियान।

 

नियम अनुसार वाहन चलाने वालो को मिला गुलाब

 

सर्वेश कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, हरि ओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पर्वतन, आरपी गौतम यात्री माल कर अधिकारी, विनय कुमार पांडे यातायात निरीक्षक आदि रहे मौजूद।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment