सोन नदी के चारों घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मकर संक्रांति मेले में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़

0 373

आर,डी, पाण्डेय सीधी 

रामपुर घाट, रामनगर घाट, खड़बड़ा घाट और गऊ घाट में आज श्रद्धालुओं ने सोन नदी में स्नान करके चूड़ा गुड़ तिल का भोग लगाया , सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

सीधी।

मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोन नदी के प्रमुख घाट रामपुर घाट, रामनगर घाट, खड़बड़ा घाट और गऊ घाट—पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सोन नदी में पुण्य स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

चारों घाटों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। हर-हर गंगे और जय सूर्य देव मेले में बच्चों के झूले, खिलौने, मिठाइयों की दुकानें, चूड़ा-गुड़, तिल के लड्डू और ग्रामीण हस्तशिल्प की दुकानों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। दूर-दराज़ गांवों से भी लोग परिवार सहित पहुंचे।

प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस बल, होमगार्ड, गोताखोर दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर तैनात रहीं। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। घाटों पर बैरिकेडिंग, एनाउंसमेंट सिस्टम और प्राथमिक उपचार केंद्र भी स्थापित किए गए।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्नान करने की अपील की। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश भी दिया गया।

मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर रामपुर, रामनगर, खड़बड़ा और गऊ घाट में आयोजित मेले ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment