सीएमओ राजकुमार इवनाती ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता परखी

0 265

 

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरो चिफ

 

पांढुर्णा | 4 जनवरी, 2026

नगर पालिका परिषद पांढुर्णा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री राजकुमार इवनाती ने आज जूनेवानी स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट में स्थापित लैब का जायजा लिया और लैब टेक्नीशियन (केमिस्ट) से जल परीक्षण रिपोर्ट की जानकारी ली। राहत की बात यह है कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों पर खरी उतरी है और पानी पूरी तरह पीने योग्य पाया गया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने शहर की पानी टंकियों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही, पाइपलाइन के अंतिम छोर (टेल एंड) से पानी के सैंपल लेकर क्लोरीन की मात्रा जांचने की प्रक्रिया भी परखी जा रही है। इस मौके पर सहायक यंत्री सोनू सकवार, उपयंत्री विवेक बेलिया और जलप्रदाय सुपरवाइजर रवि सिरसाम उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment