नशे के खिलाफ सीधी पुलिस का महा-प्रहार: 2025 में 1.97 करोड़ के नशीले पदार्थ, 1.48 करोड़ के वाहन जब्त,ऑपरेशन प्रहार 1.0 व 2.0 से तस्करों की आर्थिक कमर टूटी, 254 आरोपी जेल भेजे गए,

“जिला ब्यूरो चीफ सीधी,विनय कुमार त्रिपाठी”
सीधी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन में सीधी पुलिस ने वर्ष 2025 में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए गए ऑपरेशन प्रहार 1.0 और 2.0 के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन प्रहार 1.0 (01 अप्रैल से 26 अक्टूबर 2025):
इस चरण में 75 प्रकरणों में 288.63 किलो गांजा, 21 मामलों में 5,251 शीशी नशीली कफ सिरप, स्मैक व नशीली टैबलेट जब्त की गईं। कुल ₹51.20 लाख की नशीली सामग्री और ₹59.72 लाख मूल्य के 28 वाहन जब्त कर 151 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन प्रहार 2.0 (27 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025):
अभियान के दूसरे चरण में 39 प्रकरणों में 47 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर 104 किलो गांजा, 496 शीशी कफ सिरप सहित ₹11.67 लाख की नशीली सामग्री और ₹7.75 लाख के वाहन जब्त किए गए।
वर्ष 2025 की कुल उपलब्धि (NDPS एक्ट):
पूरे वर्ष में 171 प्रकरण दर्ज कर 254 आरोपियों को जेल भेजा गया। 412 किलो गांजा, 7,406 शीशी कफ सिरप, स्मैक व नशीली टैबलेट सहित कुल ₹74.85 लाख की नशीली सामग्री तथा ₹88.95 लाख मूल्य के 42 वाहन जब्त किए गए। कुल मिलाकर करीब ₹1.63 करोड़ का मशरूका पुलिस ने जब्त किया।
अवैध शराब पर भी सख्त प्रहार:
अवैध शराब के खिलाफ 2,645 प्रकरणों में 2,654 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। ₹1.22 करोड़ मूल्य की शराब और ₹59.75 लाख के 13 वाहन जब्त किए गए। थाना बहरी पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर को ट्रक सहित पकड़कर 690 पेटी अवैध शराब (कीमत ₹83 लाख) और ₹30 लाख का कंटेनर जब्त किया।
पुलिस अधीक्षक का संदेश:
एसपी श्री संतोष कोरी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान जनसुरक्षा से जुड़ा है। ऑपरेशन प्रहार ने तस्करों के नेटवर्क और उनकी आर्थिक रीढ़ तोड़ी है। वर्ष 2026 में यह अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।