जिला स्तरीय विद्यालय शिक्षा समिति के मास्टर प्रशिक्षकों प्रशिक्षण आयोजित

0 261

औरंगाबाद – अनुग्रह इण्टर विद्यालय, के सभागार में विद्यालय शिक्षा समिति के जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का शनिवार को तीन दिवसीय गैर – आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, इस दौरान मुख्य मास्टर प्रशिक्षक डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल वाले विद्यालय में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आदि की वजह से शेष दो दिनों का प्रशिक्षण 16 दिसंबर व 17 दिसंबर को होगी। यहां बता दें कि प्रशिक्षण की विधिवत शुभारंभ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा , शि,व समग्र शिक्षा औरंगाबाद के अमृतेश आर्यन, मीडिया प्रभारी एस. एस. ए. उमेश कुमार व मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर डी. पी. ओ. अमृतेश आर्यन ने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोग प्रशिक्षण में बताई जाने वाले बिंदुओं को अच्छी तरह से आत्मसात करेंगे। संबोधनोपरांत चेतना – सत्र का संचालन प्रतिभागियों द्वारा बिहार राज्य प्रार्थना व सर्व धर्म प्रार्थना द्वारा किया गया। तदोपरांत सभी प्रतिभागियों का निबंधन पंजी पर निबंधन किया गया और नोट – बुक किट वितरण की गई। इसके उपरांत परिचय – सत्र की गई। सभी प्रतिभागियों की प्री – टेस्ट ली गई। मास्टर ट्रेनर ने NEP 2020 व NCF पर विस्तार से वर्णन करते हुए विचारों का आदान – प्रदान किया। पहले शिक्षा – दीक्षा गुरुकुल में दी जाती थी जिसमें शिष्य किसी वृक्ष के नीचे फार्स पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करते थे पर अब चहारदीवारी के अंदर अवस्थित विद्यालयों में दी जाती है और बच्चें बेंच पर बैठकर विद्या ग्रहण करते हैं। विद्यालय में पारदर्शी कार्य के सफल संचालन के लिए विद्यालय शिक्षा समिति का चयन तीन वर्षों के लिए की जाती है जिसमें अध्यक्ष सचिव सहित अधिकतम कुल 17 सदस्य होते हैं।

विद्यालय शिक्षा समिति के कार्यों, दायित्वों व अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। यह प्रशिक्षण सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होकर सायं पांच बजे तक हुई। इस प्रशिक्षण में निम्नलिखित मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग दे रहे थे इस अवसर पर- डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह ( पीएमश्री मध्य विद्यालय बालूगंज, देव), दिव्य रेशमी ( मध्य विद्यालय, रतिखाप, कुटुंबा) , अरविंद कुमार ( उत्प्रेरक), सूर्यकांति कुमारी (उत्प्रेरक) ।

प्रशिक्षण में निम्नलिखित प्रतिभागी शिक्षक व उत्प्रेरक ने भाग लिया – राजकुमार प्रसाद गुप्ता, अरुण कुमार पाठक, सुदामा कुमार नैयाज अहमद, परशुराम कुमार सिंह, इंदु कुमारी, अभय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, राजीव नयन कुमार, संजीव कुमार सिंह, शंभू कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार प्रजापति, तारा कुमारी, ज्योत्सना मिश्रा, विद्या सिंह व अभय कुमार सहित कुल 90 शिक्षक व उत्प्रेरक भाग लिए।

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment