पांढुरना-अमरावती मार्ग पर भाजपा उपाध्यक्ष की पहल: आम जनता को मिली रेलवे फाटक के जाम से मुक्ति!

0 400

 

पांढुरना (निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ)

पांढुरना: पांढुरना-अमरावती मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर लगने वाले घंटों के जाम और आम जनता की दैनिक पीड़ा को देखते हुए, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री उज्वलसिंह चौहान ने एक अत्यंत सराहनीय और जनहितकारी कदम उठाया है।

लंबे समय से इस मार्ग पर मोटरसाइकिल सवारों और आम नागरिकों को रेलवे फाटक बंद होने के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनके महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे थे। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए, श्री चौहान ने व्यक्तिगत निगरानी में रेलवे फाटक के समीप स्थित रेलवे पुल के नीचे जमा मलबे को हटवाकर एक अस्थाई मार्ग का निर्माण करवाया।

इस नए मार्ग के शुरू होने से:

अब राहगीरों को रेलवे फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

समय की भारी बचत होगी और आवागमन सुचारू रूप से संचालित होगा।

नगर और ग्राम वासियों को वर्षों पुरानी समस्या से बड़ी राहत मिली है।

इस त्वरित कार्य के लिए क्षेत्र की जनता ने श्री उज्वलसिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment