शव वाहन उपलब्ध कराए जाने पर नगर पालिका ने सांसद का जताया धन्यवाद

सीधी। नगर पालिका परिषद की बैठक में लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्र द्वारा नगर पालिका परिषद सीधी को शव वाहन प्रदान किए जाने पर परिषद ने आभार व्यक्त किया। बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव सांसद प्रतिनिधि अमित प्रधान द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वीकृति दी।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ तथा सभी पार्षद उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि सांसद द्वारा दिया गया यह सहयोग नगर की आवश्यक सुविधा को मजबूत करेगा।