अभियान के प्रथम दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई, 30,000 रुपये से अधिक का जुर्माना अधिरोपित

0 287

थाना यातायात, जिला सिंगरौली

दिनांक : 26 नवम्बर 2025

 

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में 26 नवम्बर 2025 से 10 दिसम्बर 2025 तक विशेष 15 दिवसीय यातायात अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

अभियान के प्रथम दिन ही जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर 70 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई तथा ₹30,000 से अधिक का चालानी जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई निम्न प्रमुख बिंदुओं पर की गई–

 

उल्लंघन एवं कार्रवाई

1. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना – 40 प्रकरण | ₹12,000

2. बिना वैध बीमा वाहन संचालन – 4 प्रकरण | ₹4,000

3. बिना HSRP नंबर प्लेट वाहन – 16 प्रकरण | ₹8,000

4. तेज गति से वाहन चलाना – 1 प्रकरण | ₹1,000

5. अन्य यातायात उल्लंघन – 9 प्रकरण | ₹5,000

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जगह-जगह नाके स्थापित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता एवं सख्ती दोनों का समन्वित रूप से क्रियान्वयन किया गया।

 

शासन की सड़क सुरक्षा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार

 

15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित शासन की महत्वपूर्ण योजनाएँ—

राहबीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना एवं कैशलेस इलाज योजना—का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 

जन-जागरूकता के लिए प्रमुख चौराहों, पेट्रोल पंपों, पार्कों तथा शासकीय कार्यालयों में फ्लेक्स एवं बैनर लगाए गए ताकि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक आमजन तक पहुँच सके।

 

थाना यातायात सिंगरौली द्वारा यह अभियान जिले में सड़क सुरक्षा और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सतत रूप से आगे भी जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment