अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सीधी और शिवसेना प्रदेश इकाई सीधी का कड़ा रुख — IAS संतोष वर्मा के खिलाफ दो थानों में शिकायत, जांच का भरोसा

0 502

सीधी।

ब्राह्मण बच्चियों के खिलाफ विवादित और अभद्र टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा के बयान को लेकर जिले में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और शिवसेना प्रदेश इकाई, सीधी के पदाधिकारियों ने आज थाना कोतवाली सीधी और थाना जमोड़ी में पहुंचकर संतोष वर्मा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

 

पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए कहा कि,“ऐसा बयान सिर्फ एक समाज नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की बेटियों के सम्मान पर हमला है, और इस पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है।”

 

थाना जमोड़ी प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी और थाना कोतवाली प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने आवेदन प्राप्त किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह मामला केवल बयान का नहीं, बल्कि बेटियों की गरिमा से जुड़े सम्मान का प्रश्न है, और यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो विरोध पूरे प्रदेश स्तर पर और तेज किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment